- Hindi News
- मारपीट करने और जान से मारने की धमकी के दो मामले दर्ज
मारपीट करने और जान से मारने की धमकी के दो मामले दर्ज
घरमेेंघुसकर मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों जिला पुलिस ने दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में एक महिला सहित 21 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कलायत थाना पुलिस को वार्ड नंबर 10 निवासी बलराज ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात वार्ड नंबर 10 के ही रहने वाले विक्की, जसपाल, सतपाल, बिंद्र, सुरेश, कविता और दानाराम ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में शिकायतकर्ता बलराज, रणधीर, मोनू, बिजेंद्र, सूरज और विद्या देवी घायल हो गए। दूसरे मामले में बलवंती वासी सुभाष ने बताया कि रविवार शाम गांव के ही बबली, खुशीराम, बलदेव, मुल्तान, रामफल, करनैल, गुरदयाल, मनफूल, ओमप्रकाश, जगदीश, भीरा, गोविंदा, होशियारा और नरेश ने घर में घुसकर उसके परिवार पर लाठी, डंडा और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।