पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवानी ने दिया सबसे अच्छा भाषण

शिवानी ने दिया सबसे अच्छा भाषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीचाइल्डपब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में डॉ. बीरबल दलाल मुख्यातिथि और विद्यालय के प्रधान ओमप्रकाश अरोड़ा ने अध्यक्षता की।

बच्चों ने सोलर ऊर्जा, पवनचक्की, फार्म हाउस के मॉडल बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्याध्यापक अशोक अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में आठवीं कक्षा की मलिका प्रथम रही, भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी में काजल, अंजु, हरप्रीत, दिवेश, राहुल, यशपाल, हिमांशु, श्रुति, ललिता, राकेश, जसमेर ने अच्छी प्रदर्शन को दिखाकर अव्वल स्थान हासिल किया। अव्वल आने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र ग्रोवर, सोहन लाल, तरुण, अनिल अरोड़ा, मयंक और अनूप मौजूद थे।