- Hindi News
- शादीशुदा लड़की को भगाने के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
शादीशुदा लड़की को भगाने के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सेक्टर-21कीमाया देवी ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी लड़की को एक युवक भगाकर ले गया। एक सप्ताह पहले उसने सिटी थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज नहीं किया है। सोमवार को एसपी को शिकायत देकर लड़की को बरामद करने की मांग की है।
माया देवी ने आरोप लगाया कि तारखां कोठी का रहने वाला विकास उसकी 22 वर्ष की शादीशुदा लड़की को भगाकर ले गया। पुलिस को एक सप्ताह पहले शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विकास रिश्ते में लड़की का मामा लगता है। माया देवी ने एसपी को दी शिकायत में लड़की को बरामद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लड़की को भगाने वाला विकास आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उसके परिवार को खतरा है। वह पहले भी कई बार वारदात कर चुका है। महिला ने कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो जल्द सीएम मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करेगी।