पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेगेटिव मार्किंग से आईटीआई रिजल्ट हुआ खराब

नेगेटिव मार्किंग से आईटीआई रिजल्ट हुआ खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सफेडरेशनऑफ इंडिया जिला कमेटी कैथल के अध्यक्ष विजय कुमार जिला सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि पूरे हरियाणा में आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खराब रिजल्ट झेलना पड़ा है। सेमेस्टर सिस्टम के कारण विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए चार विकल्प दिए गए। इसमें परीक्षार्थियों को यह बताया नहीं कि चेकिंग के समय नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

यानि गलत जवाब को टिक करने पर आपके नंबर काटे जाएंगे। जिला कैथल की आईटीआई में भी भारी मात्रा में परीक्षार्थियों को फेल कर दिया गया। कैथल में भी 80 प्रतिशत से ज्यादा छात्र छात्राएं फेल हुए। छात्र नेताओं ने कहा कि यह खराब शिक्षा व्यवस्था के कारण हुआ जिसका असर विद्यार्थियों के भविष्य पर होगा। एसएफआई ने मामले को लेकर कड़ा ऐतराज जताया ओर सरकार से मांग की कि जल्द पूरे मामले पर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो सभी छात्र संगठन आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि यह मामला छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।