पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंत्योदय योजना के तहत दो माह की इकट्ठी मिलेगी दाल

अंत्योदय योजना के तहत दो माह की इकट्ठी मिलेगी दाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यआपूर्तिविभाग द्वारा अंत्योदय अन्न योजना तथा बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड पर नवंबर दिसंबर मास की लेवी चीनी इकट्ठी इसी मास में 13 रुपए 50 पैसे प्रति किलो की दर से सप्लाई की जाएगी।

यह चीनी चार किलो 850 ग्राम प्रति राशन कार्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि सितंबर अक्टूबर मास की दालें भी एक साथ पांच किलोग्राम प्रति अंत्योदय अन्न योजना बीपीएल राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जाएगी। ये दालें प्रति राशन कार्ड 20 रुपए प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को शीघ्र ही वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इसी मास दिसंबर में सरकार की योजना के तहत अंत्योदय अन्न योजना के तहत 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड प्राथमिकता परिवारों को पांच किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य दो रुपए प्रति किलो की दर पर विभाग की तरफ से वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त छह लीटर मिट्टी का तेल 13 रुपए 97 पैसे से 14 रुपए 8 पैसे प्रति लीटर की दर से अंत्योदय परिवारों बीपीएल परिवारों को राशन कार्डों पर प्रति राशन कार्ड वितरित करवाया जा रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि सभी डिपुओं के लिए उपभोक्ताओं में वितरण के लिए लेवी चीनी, गेहूं मिट्टी के तेल का उठान प्रारंभ किया जा चुका है। उन्होंने सभी कार्ड धारकों से अपील की कि वे अपने-अपने डिपो धारकों से राशन प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।