- Hindi News
- खुराना के बच्चों को देशभर में नाम चमकाने का मिला मौका
खुराना के बच्चों को देशभर में नाम चमकाने का मिला मौका
प्रदेशस्तरीयप्रतियोगिता में अव्वल आकर अब देशभर में नाम चमकाने के लिए खुराना स्कूल के बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।
इन बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए फानों को जलाने से होने वाली समस्याओं से निजात की खोज की थी। जिसने प्रदेशभर में धूम मचाई हुई है। प्रतियोगिता में अव्वल आने पर छात्रों और स्कूल स्टाफ को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुराना के प्रधानाचार्य नरेश मेहता ने बताया कि 6-7 दिसंबर को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्कूल के छात्रों ने अव्वल स्थान हासिल किया। इन छात्रों को अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बैंगलुरु जाने का मौका मिला है। छात्रों ने विज्ञान प्राध्यापिका सुनीता गुलाटी के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करके अव्वल स्थान हासिल किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुराना के साइंस कंपीटिशन में विजेता हुए बच्चे स्टाफ सदस्यों के साथ।