पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ महीने से वेतन पेंडिंग, सरकार प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

नौ महीने से वेतन पेंडिंग, सरकार प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनवाड़ीवर्कर्सहेल्पर्स यूनियन हरियाणा द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलेभर की वर्कर्स और हेल्पर्स ने हिस्सा लिया। मांगों पूरी होने के विरोध में सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम आरके सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कांता हजवाना ने की।

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार आम जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। आईसीडीएस का निजीकरण करना गलत है। इससे करोड़ों कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिला योजना में कार्यरत महिलाओं के हितों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करज, हेल्पर को पिछले 8-9 महीने से वेतन नहीं मिला। कई वर्षों से आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया नहीं दिया गया, जिस कारण से आंगनवाड़ी केंद्रों को खाली कराए जाने की धमकी दी जाती हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य विभागों के कामों के लिए भी बुलाया जाता है। जिसका उन्हें टीए, डीए भी नहीं दिया जाता है। कार्यकर्ताओं पर लागू किए गए नियमों से उन्हें काम के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन 13 को

हजवानाने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार वायदों को भुलाकर मेहनतकश जनता की विरोधी नीतियों पर उतारू है। अभी तक सरकार ने काला धन, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट, कर्मचारियों को पंजाब के सामान वेतन जैसे मुद्दों को याद नहीं किया। इन मुद्दों से हटकर आमजन विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही नहीं माना गया तो वे 13 दिसंबर को रोहतक में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगी।

अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय मेें नारेबाजी करतीं आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन की सदस्य।