पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम ऑफिस के बाहर दिया धरना

जीएम ऑफिस के बाहर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसचलानेकी मांग को लेकर सोमवार को कई गांवों के छात्र जीएम से मिले। सुनवाई होने पर उन्होंने जीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने को देख जीएम ने कुछ दिन में बस चलाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। सेरधा, कोटड़ा, शेरुखेड़ी, नंदकरण माजरा सौंगल के विद्यार्थियों ने पहले सचिवालय में नारेबाजी की।

इसके बाद वे जीएम रोड के ऑफिस के बाहर धरना आरंभ कर दिया। विद्यार्थी विजय सौंगल, संजय, अमन, गुरदीप, राजेंद्र, विष्णु, अमन, अमित, अंकित, मोनू संदीप ने बताया कि प्रतिदिन करीब 250 विद्यार्थी उक्त गांवों से कैथल आते हैं। इस रूट पर पहले सरकारी बस चला करती थी, लेकिन अब सरकारी बस बंद हो चुकी है। उन्होंने जीएम से बस चलाने की मांग, लेकिन जीएम ने उनसे कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन विद्यार्थी बस चलाने की मांग पर अड़े रहे।