अनाथ आश्रम के बच्चों को कराया भोजन
कैथल|फिल्म स्टारधर्मेंद्र के जन्मदिन को उसके फेन ने सोमवार को अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन खिलाकर मनाया। फेन अनिल मल्होत्रा के साथ बच्चों ने भी धर्मेंद्र की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना भी की। अनिल मल्होत्रा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार फिल्म स्टार धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाता रहा है। उसकी धर्मेंद्र से मुलाकात भी हुई है और धर्मेंद्र ने उसको अपनी फोटो और पत्रों का जवाब भी भेजा है। उन्होंने कहा कि अनाथ आश्रम में सभी जरूरतमंद बच्चे रहते हैं। उनका यही उद्देश्य रहता है कि जरूरतमंद की सहायता की जाए। ऐसी कड़ी में सामाजिक कार्य और अपने भगवान धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाने के लिए आश्रम में पहुंचे।
बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के जन्मदिन पर आयोजित भंडारे में बच्चों को भोजन खिलाता धर्मेंद्र का फैन अनिल।