पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष बराला का अभिनंदन किया

सुभाष बराला का अभिनंदन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| भारतीयजनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा ने अपने नवनियुक्त प्रधान सुभाष बराला का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने कहा कि बराला एक युवा नेता है, उनके बनने से पार्टी में नई उर्जा का संचार होगा। पार्टी प्रदेश के हर गांव और गली घर तक पहुंचेगी। सुभाष बराला ने साइकिल यात्रा, पैदल यात्रा से पार्टी का प्रदेश में पहले भी प्रचार प्रसार किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार करते हुए कहा कि नई उर्जा और नई सोच के व्यक्ति को प्रदेश की जिम्मेदारी देकर पार्टी को आगे बढ़ने का बहुत अच्छा अवसर दिया है। इस अवसर पर राधा कृष्ण मित्तल, प्रवीन गुप्ता, नरेश गर्ग, अर्जुन कुमार गुप्ता, जगदीश गुप्ता, अशोक कुमार आर्य, चंद्र प्रकाश गोयल, सुरेंद्र बंसल, विजय गुप्ता, धर्मपाल गोयल, अमित चौधरी, संजय बंसल और अनिल धीमान उपस्थित थे।

कैथल| भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात करते स्थानीय भाजपा नेता रवि भूषण गर्ग।