- Hindi News
- खुले दरबार में 70 हजार रुपए के घरेलू बिल भरे
खुले दरबार में 70 हजार रुपए के घरेलू बिल भरे
कैथल|उत्तर हरियाणाबिजली निगम द्वारा गांव बाबा लदाना में जिले का पहला खुला दरबार लगाया गया। यह खुला दरबार एसडीओ रामपाल की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें 30 नए घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए एप्लीकेशन आई, 14 लोगों ने अपना घरेलू बिजली लोड बढ़वाया, पांच मीटर बदलने के पैसे जमा करवाए गए। साथ ही दरबार के दौरान लोगों की बिजली संबंधी 20 शिकायतें आई। इनमें से 15 का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। एसडीओ रामपाल ने बताया कि कुछ लोगों ने अपना पुराना बिजली बिल भी भरा। कुल 70 हजार रुपए के घरेलू बिल भरे गए। अगला खुला दरबार नौ दिसंबर को पाडला में, 10 को सिरटा में लगाया जाएगा। खुले दरबार में आकर लोग अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं और उन्हें कैथल कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। उनका खुला दरबार आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मौके पर सरपंच सुरेश कुमार, राजबीर और विजय कुमार मौजूद थे।