पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई

हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|प्राचीन दुर्गामंदिर पुरानी एसडीएम कोर्ट कोठी गेट में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इसके लिए कई दिन से मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। पुजारी विनायक भारद्वाज ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। मूर्ति को विशेष रूप से फल, दूध, गेहूं मिष्ठान का वास कराया गया। दोपहर को हवन किया गया। इसके बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। भंडारे का भी आयोजन किया गया। विनायक भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति नहीं, इसलिए यहां पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई है।