पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मोटरसाइकिल और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी

दो मोटरसाइकिल और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|जिला पुलिसने चोरी की घटनाओं के तीन मामले दर्ज किए हैं। इनमें दो मोटरसाइकिल और एक ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी हुआ है। सदर थाना पुलिस को बिजली निगम सब-डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ राजीव ढिल्लो ने बताया कि 20 नवंबर की रात को क्योड़क निवासी किसान बरखा के खेत से किसी ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 30000 रुपए थी। दूसरे मामले में सिटी पुलिस को कैथल निवासी गुरुजी ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वह मोटरसाइकिल लेकर तलई बाजार गया था। जहां से किसी ने मोटरसाइकिल चोरी की लिया। काफी छानबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। एक अन्य मामले में कलायत पुलिस को वार्ड 6 निवासी जोगिंद्र ने बताया कि दो दिसंबर को कलायत गांव से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।