लिंगानुपात सुधारने के लिए चलेगा अभियान
पाई | बेटीबचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा 11 फरवरी को चंदाना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीसी केे. मकरंद पांडुरंग मुख्यातिथि होंगे। सरपंच सुरेंद्र सिंह काली रामण ने बताया कि देशभर के लिंगानुपात में पिछड़े 100 जिलों में 12 जिले हरियाणा से संबंधित हैं, जिनमें जिला कैथल भी शामिल है।