पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर खुल गया शहर का सबसे बड़ा चिल्ड्रन पार्क

आखिर खुल गया शहर का सबसे बड़ा चिल्ड्रन पार्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकासबसे बड़े चिल्ड्रन पार्क के ताले बुधवार की शाम डीसी के दखल के बाद खोल दिए गए। अब पीडब्ल्यूडी ही 28 फरवरी तक पार्क की देखरेख करेगा। दैनिक भास्कर ने ‘शहर का सबसे बड़ा चिल्ड्रन पार्क बंद निराश होकर लौटना पड़ रहा है बच्चों को’ के तहत प्रमुखता से समाचार छापा था। सामाजिक संस्थाओं ने पार्क के ताले खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया था।

पार्क के दूसरे दिन करीब सात एकड़ में फैले चिल्ड्रन पार्क में ताले लगे रहे। लोग मुख्य गेट पर आकर वापस लौटते रहे। दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष बैठक की और समस्या का हल निकाल लिया। भास्कर में खबर छपने के बाद डीसी ने नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुला लिया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एसडीओ और जेई और नगर परिषद के सेक्रेटरी, एमई और एक्सईएन शामिल हुए। दोपहर दो बजे से 2:30 बजे तक चली बैठक के बाद डीसी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आदेश दिए कि 28 फरवरी तक पार्क की देखरेख पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ही करेंगे।

हमारे पास बजट नहीं

^चिल्ड्रनपार्क की देखरेख के लिए रहे बजट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में पार्क को अच्छे से चलाने के लिए हमारे पास छह माह से कोई बजट नहीं है। बिना बजट के पार्क की देखरेख करनी मुश्किल है। हमने 16 जनवरी को ही चिल्ड्रन पार्क का सारा रिकाॅर्ड नगर परिषद को सौंप दिया था। डीसी के आदेशानुसार 28 फरवरी तक पार्क की देखरेख की जाएगी। इसके बाद पहली जनवरी को पार्क की चाबियां नगर परिषद के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। केकेनैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी कैथल

कैथल| चिल्ड्रनपार्क के खुले ताले, बच्चों ने खूब की मौज मस्ती की।

28 फरवरी तक पीडब्ल्यूडी ही देखेगा पार्क का कार्य

पहली मार्च से नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा