- Hindi News
- खेवट बदलने की एवज में 1500 रुपए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार
खेवट बदलने की एवज में 1500 रुपए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार
विजिलेंसटीमने बुधवार को कैथल से कानूनगो को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। योजना के तहत हरसोला पटवार के कानूनगो बलदेव कृष्ण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस इंस्पेक्टर राजिंद्र ने बताया कि हरसोला निवासी चंद्रशेखर ने कानूनगो के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसे अपनी खेवट को बदलवाना था। इस कार्य के लिए वे पिछले करीब डेढ़ साल से कानूनगो को मिलता था, लेकिन डेढ़ साल तक उसकी समस्या हल नहीं निकला। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कानूनगो ने उससे 1500 रुपए की मांग की। परेशानी के चलते उसने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। उन्होंने बताया कि कैथल के पटवार भवन में कानूनगो ने चंद्र शेखर को पैसे लेकर बुलाया था। जब चंद्रशेखर ने कानूनगो को 1500 रुपए दिए तो उन्होंने मौके पर पहुंचते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बलदेव कृष्ण हरसोला पटवार के कानूनगो हैं। इसके तहत हरसोला गांव भी इनकी पटवार के अंतर्गत आता है। हरसोला गांव निवासी चंद्रशेखर ने पिछले डेढ़ साल में अपने खेवट बदलवाने के लिए 15 से ज्यादा चक्कर लगाए, पर समस्या का हल नहीं निकला। बुधवार को विजिलेंस टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर राजिंद्र, एएसआई रामसिंह, हेडकांस्टेबल मलकीत, विजय और बीरबल शामिल थे।
खेवट जमीन का खाता नंबर होता है। खाता नंबर से ही जमीन की पहचान होती है। सिंगल व्यक्ति की खेवट हो सकती है। कई लोगों की इकट्ठी खेवट हो सकती है। इसके अलावा कई परिवारों की भी इकट्ठी खेवट होती है। दो परिवार अपनी खेवट अलग कराते हैं। तो उसे दूसरा खेवट नंबर मिल जाता है। खेवट उर्दू का शब्द है। हिंदी में इसे खाता नंबर कहते हैं। आम-बोल चाल की भाषा में खेवट ही बोला जाता है।
हरसोला का कानूनगो बलदेव कृष्ण विजिलेंस की टीम की गिरफ्त में।