पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूंडरी थाने की छत पर चढ़ा चौकीदार देता रहा कूदने की धमकी

पूंडरी थाने की छत पर चढ़ा चौकीदार देता रहा कूदने की धमकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाबड़ीस्कूलमें माली की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए पकड़कर लाया गया चौकीदार पुलिसकर्मियों की आंखों से ओझल होकर छत पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देता रहा। छत पर चढ़ा व्यक्ति कूदने से पहले दो लोगों को गिरफ्तार करने के बारे में शर्त रखता रहा। इस नजारे का देखने के लिए थाने के प्रांगण और सामने सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में पुलिस की जान आफत में पड़ गई। चतुराई दिखाते हुए साइड से सीढिय़ां लगाकर छत पर चढ़े व्यक्ति को काबू किया।

हुआ यूं कि बुधवार दोपहर को पूंडरी थाने की छत पर एक व्यक्ति चढ़ गया। जिसे पुलिस ने हत्या के मामले में पूछताछ करने के लिए पकड़ा था। चौकीदार सुभाष से पूछताछ होने से पहले ही वह अपने आप को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया।

कैथल| पूंडरीथाने की 30 फुट ऊंची छत पर चढ़ा चौकीदार।

^पूछताछ के लिए चौकीदार को लाए थे। जो अपने-आप को पूछताछ से हटाने के लिए ऐसा करना लगा। रमेशकुमार, एसएचओ पूंडरी।

30 फुट ऊंची है छत

पूंडरीथाना की बिल्डिंग दो मंजिल बनी हुई है। चौकीदार सुभाष दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। जो लगभग 30 फीट ऊंची है।

दो लोगों को गिरफ्तार करने के बारे में शर्त रखता रहा चौकीदार