- Hindi News
- अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र
अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र
कैथल|उप कृषिनिदेशक डा. रोहताश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विशेष योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्र अनुदान पर देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 23 फरवरी तक प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रोफार्मा में ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की प्रति, अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र, शपथ पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी खाता नंबर एवं आइएफएससी कोड सहित संबंधित कृषि विकास अधिकारी या उपमंडल कृषि अधिकारी से हस्ताक्षर करवाकर सहायक कृषि अभियंता के वैष्णो कॉलोनी करनाल रोड स्थित कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति के किसान को रीपर वाइडर, लेजर लैंड लेवलर स्ट्रा रीपर के लिए पांच हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट कृषि विभाग द्वारा अधिकृत विक्रेता या डीलर फर्म के नाम बनवाकर जमा करवाना है।
23 तक कर सकते हैं आवेदन