- Hindi News
- डीसी के पास शिकायत के लेकर पहुंचे बीपीएलधारक
डीसी के पास शिकायत के लेकर पहुंचे बीपीएलधारक
बीपीएलकार्डधारकोंको सरकार की तरफ से मिलने वाले घरेलू रसोई गैस कनेक्शनों में एजेंसी मालिक अडंग़ा अड़ा रहे हैं। इसी बात से खफा होकर शक्ति नगर के दर्जनों बीपीएल कार्डधारकों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए डीसी केएम पांडूरंग का दरवाजा खटखटाया है।
डीसी को मिलने वाले बीपीएल कार्डधारक गुड्डी, रामकली, रानी, लक्ष्मी, कृष्णा, सुशीला, कमलेश, रामप्यारी, नीतू, शीला, उर्मिला, बाला, सुशीला ने बताया कि वे पिछले कई दिनों रियायत पर मिलने वाले गैस कनेक्शनों के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कनेक्शन के लिए सभी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। इंस्पेक्टर से वेरीफिकेशन भी करा ली है, लेकिन सीवन रोड स्थित नीलम गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उन्हें टरकाया जा रहा है। पिछले कई दिन से कहा जा रहा था कि कल आना, कल आना। वे वहां लगातार पहुंच एजेंसी रहे थे। आज उन्हें जवाब मिला कि सरकार की ओर से बीपीएल लोगों के लिए दी जा रही वह स्कीम बंद हो गई है। अब फार्म नहीं जमा किए जाएंगे। डीसी को मिलने वाले लोगों का आरोप था कि उनकी कॉलोनी के कुछ लोगों के फार्म तो जमा कर लिए गए हैं, लेकिन उनके फाॅर्म जमा नहीं किए जा रहे हैं।
हेल्प लाइन से भी नहीं मिल रही हेल्प
घरेलूरसोई गैस सिलेंडर मिलने से खफा धर्मवीर का आरोप था कि उनसे गैस एजेंसी से 23 जनवरी को गैस सिलेंडर लेने के लिए बुकिंग करवाई थी। इसके बाद भी उन्हें आज तक सिलेंडर नहीं मिला। एजेंसी मालिकों द्वारा कभी आधार कार्ड, कभी बैंक अकाउंट या कोई अन्य वजह बताकर उसे टरका दिया जाता है। जबकि उसने आधार कार्ड भी बैंक में लिंक है। दुखी उपभोक्ता ने उनकी हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनके बाद भी उन्हें सिलेंडर आज तक नहीं मिला।
^सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सही सुविधा वो उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए जो स्कीम है, उनके वे फार्म जमा कर रहे हैं। जब वे सभी लोगों के फार्म जमा कर रहे हैं तो उन्हें इन लोगों के फार्म जमा करने में भला क्या आपत्ति है। इसके लिए तो उन्होंने स्पेशल एक व्यक्ति की ड्यूटी लगा रखी है, वो पूरा रिकार्ड तैयार कर रहे हैं। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो मुझसे मिल सकता है। संदीप,मालिक, नीलम गैस एजेंसी