- Hindi News
- ऑटो चालक पवन ने बेटी के जन्मदिन पर सिसला के लगाए तीन फ्री राउंड
ऑटो चालक पवन ने बेटी के जन्मदिन पर सिसला के लगाए तीन फ्री राउंड
सिसलामेंऑटो चालक पवन ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा बनते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा चलाने वाले पवन ने कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिसाल समाज के लोगों के लिए तैयार की है। इस दिन उन्होंने अपने कार्य को भी प्राथमिक दी और सिसला गांव से कैथल तक तीन चक्कर फ्री सवारियों को भी ढोया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि अधिवक्ता उमेश शर्मा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ राजबाला गांव की महिलाओं ने की। कार्यक्रम का आयोजन गांव के युवा समाज सेवी पवन वाल्मीकि ने अपनी बेटी वंदना के जन्मदिन पर यह आयोजन किया। अध्यक्षता कर रही सीडीपीओ राजबाला ने उपस्थित महिलाओं को भ्रूण हत्या भ्रूण जैसे अपराध में शामिल होने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में संदीप ढुल, पवन कसान, बिंदर ढुल, ईश्वर कसान, जंगीर सिसला, बलकेश, ईश्वर फौजी ने सहयोग दिया।
जितना बने करेंगे बेटियों के लिए
सिसलानिवासी पवन ने कहा कि उसने पिछले 15 दिन पहले बेटी के जन्मदिन पर फ्री सवारी ढोने का निर्णय लिया था। इसके बाद उसके मन में ओर ज्यादा करने की बात आई। उसी को आगे बढ़ाते हुए उसने गांव में एक कार्यक्रम आयोजन करने का भी मन बनाया। इसके तहत आज गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों में बेटियों के प्रति मोह पैदा किया है।
सवारियों से नहीं लिया किराया
समाजसेवाके साथ जन्मदिन को जोड़ते हुए पवन ने आज दिन तीन चक्कर लगाते हुए फ्री सवारियों को भी ढोया। कैथल से सिसला तक पवन ने बुधवार को तीन चक्करों में किसी भी सवारी से कोई पैसा नहीं लिया। सवारियों ने पवन के इस कदम की सराहना की और दूसरों को भी नसीहत देने का फैसला किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पवन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में लगा हुआ था।
कैथल: सिसला में आयोजित कार्यक्रम में पवन को सम्मानित करते उमेश शर्मा।