पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों की दिक्कतों से रेलवे प्रशासन को कराएंगे अवगत

यात्रियों की दिक्कतों से रेलवे प्रशासन को कराएंगे अवगत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | रेलवेस्टेशन पर पहली शाखा परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सूरजभान शर्मा ने की।सूरजभान शर्मा ने कहा कि पूर्व शाखा सचिव एनआरएमयू जाखड़ ब्रांच के यूनिट फ्रंट ने पांच लाख की हेराफेरी करके रेलवे विभाग से ठगी की है। इसके कारण महामंत्री गोपाल मिश्रा को पद से हटा दिया गया। उनके हटने के बाद कैथल रेलवे स्टेशन पर पहली शाखा परिषद की बैठक की गई है। इसमें विभागाधिकारी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सूरजभान शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार मीका, इकबाल सिंह, ओमप्रकाश, बीके मिश्रा, शाखा सचिव वीएस कुंडू, अशोक शर्मा, एसएस कैथल रणधीर सिंह चौधरी, सहायक सचिव बंटू कुमार, सुरजाराम, ईशम सिंह, सतपाल, अरूण नेगिल, रामफल, शमशेर नैन, पंकज नैन, रामकुमार और जंगशेर कुंडू उपस्थित थे। शाखा के अध्यक्ष सूरजभान शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व शाखा सचिव से हिसाब लेना है। इसके अलावा सदस्यता पूरी करके शाखा के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए भी रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को रही दिक्कतों से अवगत करवाकर जल्द ही रेलवे प्रशासन से समस्या का हल निकलवाया जाएगा।

कैथल| रेलवेपदाधिकारियों का स्वागत करते काउंसिल रेलवे समिति के सदस्य।