पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयम और अनुशासन सिखाते हैं एनएसएस शिविर : मान

संयम और अनुशासन सिखाते हैं एनएसएस शिविर : मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | यूनिट्सकॉलेज द्वारा बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में एनएसएस की तीन यूनिट्स का सात दिवसीय शिविर का प्रारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. केके सिरोही डिप्टी डीईओ ईश्वर सिंह मान और शमशेर सिरोही ने किया। डिप्टी डीईओ मान ने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर बच्चों को संयम अनुशासन सिखाते हैं। ऐसे शिविरों से बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है। अध्यापकों का भी दायित्व बनता है कि वे बच्चों को ऐसे शिविरों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। ्राचार्या डॉ. जेपी कौर ने स्वयं सेवकों को जीवन में निस्वार्थ भाव से सेवा करना माता-पिता की आज्ञा के पालन की शिक्षा का संदेश देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।