पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप ने मारी टक्कर, ऑटो चालक घायल, पीजीआई रोहतक रेफर

जीप ने मारी टक्कर, ऑटो चालक घायल, पीजीआई रोहतक रेफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सिटीपुलिस को दी शिकायत में ऑटो चालक ने जीप चालक पर लापरवाही दिखाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

महादेव कॉलोनी सिरटा रोड निवासी अनिल ने शिकायत में बताया कि सोमवार को अपने ऑटो में रेलवे स्टेशन से सवारी लेने के लिए जा रहा था। रिखी राम धर्मशाला के पास सामने से रही एक जीप उसे टक्कर मार दी। चालक तेज गति और लापरवाही से जीप चला रहा था। लापरवाही के चलते ही उसने ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हेडकांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि अनिल की शिकायत पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।