पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्यारोपी पत्नी को जेल, बेटे साले को रिमांड पर भेजा

हत्यारोपी पत्नी को जेल, बेटे-साले को रिमांड पर भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सीवननिवासी पपली की हत्या के मामले में पुलिस ने प|ी, बेटे साले को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए, महिला को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि शेष दोनों का व्यापक पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया सीवन निवासी करीब 45 वर्षीय पपली 9 फरवरी की सुबह सौंथा रोड पर घायलावस्था में बेहोश पड़ा मिला, जिसकी इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई काला राम के बयान पर मामला दर्ज कर एसएचओ सीवन इंस्पेक्टर रोहताश ने करते हुए मृतक की प|ी बोती, बेटे विक्की साले मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। क्योड़क निवासी आरोपी मोहन आठ फरवरी की शाम पपली को अपने साथ बुलाकर ले गया, जिसकी जानकारी विक्की उसकी मां को भी थी। उसको वहां शराब नशा में मदहोश करने उपरांत मामा-भांजे ने उसको हत्या की नियत से डंडों द्वारा चोटें मारी और फरार हो गए।