पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक के गायब होने पर साथियों को अपहरण की आशंका

युवक के गायब होने पर साथियों को अपहरण की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहलाथानापुलिस को जेके (जम्मू एंड कश्मीर) निवासी एक युवक ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। जेके के हंढवारा गांव निवासी मुदशियार अहमद नाजर ने शिकायत में बताया कि वे पिछले दिनों चार साथी गुहला में मजदूरी के लिए आए थे। अगोंध गांव में वेे सभी एक किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को उनका साथी नसीर अहमद नाजर उनको कोई काम करने की कह कर गया था। जब शाम तक वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। घर पर भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चला। ईएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।