- Hindi News
- कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने के स्थान पर कर्मचारियों को ही कम कर रही है भाजपा सरकार
कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने के स्थान पर कर्मचारियों को ही कम कर रही है भाजपा सरकार
भाजपासरकारने लंबित मांगों को पूरा करने के स्थान पर कांग्रेस सरकार द्वारा मानी गई कर्मचारियों की मांगों को ही रद्द कर दिया है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष है। अगर सरकार ने कर्मचारी विरोधी रवैया को बदला तो कर्मचारी 31 मार्च को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह बात हरियाणा कर्मचारी सर्विस सुरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह बैनीवाल ने कैथल स्थित संघ के कार्यालय में कही।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने पुलिस की लाठियों की परवाह करते हुए लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस सरकार से कुछ मांगें मनवाई थी। भविष्य में इन लंबित मांगों के पूरा होने से कर्मचारियों को राहत मिलनी थी। लेकिन सरकार ने जानबूझकर इन्हें रद्द कर दिया है। प्रदेश महासचिव बलराज कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों के अलावा प्रदेश की जनता से अनेक वादे किए थे। भाजपा सरकार सत्ता हासिल करने के बाद जनता के साथ किए वायदों को भूल गई है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
संघ के सदस्य बुटा सिंह, ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, अमी लाल, शिव कुमार रामकुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग ने 10 वर्ष पहले गेस्ट टीचर्स को सरकारी स्कूलों में लगाया था। 10 वर्षों से गेस्ट टीचर नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने भी सता संभालने से पहले इन टीचर को नियमित करने की बात कही थी।