- Hindi News
- क्विज प्रतियोगिता में दिव्या, रजत सुमन की टीम अव्वल
क्विज प्रतियोगिता में दिव्या, रजत सुमन की टीम अव्वल
आरकेएसडीकॉलेजमें अर्थ शास्त्र विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें बीए प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष के अर्थ शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 15 विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता के विषय ‘मेक इन इंडिया’, ‘कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव’ और ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’ रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जेपी कौर, प्रो. ओपी गर्ग और अर्थ शास्त्र विभाग के एसओडी डॉ. वीरेंद्र गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूरज वालिया, सविता, मीनू अग्रवाल ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। क्विज में दिव्या, रजत और सुमन की टीम ने पहला, विजय, दिव्या माफी की टीम ने दूसरा संजीव, ऋतु और सविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनदीप, विनीत सीमा ने पहला, योगेश, सुमन अभिषेक ने दूसरा और रेखा, रवि गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. कपिल सिंह प्रो. पूजा मित्तल ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या जेपी कौर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।