पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी लंबित मांगों को पूरा करने के विरोध में 26 को देंगे सामूहिक गिरफ्तारियां

कर्मचारी लंबित मांगों को पूरा करने के विरोध में 26 को देंगे सामूहिक गिरफ्तारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारीसंघ हरियाणा जिला कैथल की बैठक जिलाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। इसका संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह ने किया। इसमें सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित सभी यूनियनों के जिलाध्यक्षों सचिवों ने भाग लिया।

सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि बैठक में मुख्यवक्ता के तौर पर संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा, केंद्रीय कमेटी सदस्य अशोक शर्मा अौर राजेश ढुल ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में अन्य जनसंगठनों के साथ मिलकर अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 26 फरवरी को जिला स्तर पर गिरफ्तारियां देंगे। इस अवसर पर रोडवेज नेता जसबीर, टूरिज्म से मित्रपाल राणा, हेल्थ तालमेल कमेटी नेता सुमित गिल, नगरपालिका नेता शिवचरण, आॅल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के नेता शमशेर सिंह, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, धर्म चंद नैन, शिवदत्त, राजेंद्र सिणंद, कृष्ण करोड़ा, रामकिशन, होशियार सिंह, सुरेश उचाना और सरदारा राम ने अपने विचार रखे।