- Hindi News
- मकान से हजारों का समान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
मकान से हजारों का समान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
कैथल | कलायतथाना पुलिस ने मकान से हजारों रुपए का समान चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ समान भी बरामद कर लिया है। शेष संपत्ति तीसरे साथी के पास बताई गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी सुनीता की शिकायत अनुसार छह फरवरी की रात मकान से अज्ञात व्यक्ति काफी समान चुरा ले गए। हेडकांस्टेबल राकेश कुमार की टीम ने मामले की जांच करते हुए वार्ड नंबर तीन कलायत निवासी प्रदीप कुमार तथा उससे चोरी का समान खरीदने वाले इसी वार्ड निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमा को गिरफ्तार कर लिया है।