पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरल और संगरोली में भिड़े वाहन तीन लोग घायल हुए

फरल और संगरोली में भिड़े वाहन तीन लोग घायल हुए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | ढांडथाना पुलिस को एक व्यक्ति ने टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। करनाल जिले के गांव बूटाना निवासी अमीष चौधरी ने बताया कि मंगलवार को वह कार लेकर कहीं जा रहा था। संगरोली गांव के पास पहुंचने पर तेज गति लापरवाही से रहे अज्ञात कार चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। अन्य मामले में जडौला गांव निवासी राकेश कुमार ने पूंडरी पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपनी चाची सावित्री को लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। फरल गांव के पास तेज गति से रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें उसकी चाची और वह स्वयं घायल हो गए।