पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन संघ ने पूर्व घोषित धरने प्रदर्शन किए स्थगित

सीएम ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन संघ ने पूर्व घोषित धरने प्रदर्शन किए स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सीएमके आश्वासन के बाद हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने पूर्व घोषित धरने और प्रदर्शन स्थगित कर दिए हैं। संघ के प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन ने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधि लंबित मांगों को लेकर मंडल सीएम मनोहर लाल खट्टर को मिला था। सीएम ने आश्वासन दिया है कि सभी वर्गों के अधिकार बहाल होंगे। रोस्टर अनुसार भर्ती पदोन्नति होगी और पी राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सभी एससी कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। मौक पर बीरबल सिंह, लाल सिंह, प्रकाश चंद और सुल्तान मेहंदीया उपस्थित थे।