पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदाना गांव के खेत में ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी, मामला दर्ज

चंदाना गांव के खेत में ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | तितरमथाना पुलिस को विद्युत निगम के एसडीओ ने ट्रांसफार्मर से कीमती उपकरण चोरी होने की शिकायत दी है। निगम के एसडीओ कैथल राजीव ढिल्लो ने शिकायत में बताया कि चंदाना गांव के राधेश्याम के खेत में खड़े ट्रांसफार्मर से सामान गायब होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खेतों में जाकर मुआयना किया गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर से कीमती उपकरण अन्य समान चोरी हुआ मिला, जिसकी कीमत लगभग 18840 रुपए आंकी गई। हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।