- Hindi News
- कृष्ण कुमार सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष बने
कृष्ण कुमार सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष बने
हरियाणाविद्यालयअध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव र| कुमार एसएस मास्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिवाल की अध्यक्षता में हुआ।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय उझाना के जेबीटी अध्यापक कृष्ण कुमार को सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष चुना गया। संघ के जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, पलविंद्र पन्नू सुशीला ने खंड कैथल के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्णायक के तौर पर हिस्सा लिया। खंड कैथल के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे अध्यापकों ने कृष्ण कुमार आर्य जेबीटी अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय उझाना को सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष, सतीश कुमार हिंदी अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक को सचिव दिलबाग सिंह प्राध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगन को कोषाध्यक्ष, विद्या देवी प्राध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंदड़ी को उपाध्यक्ष कुलदीप माजरा जेबीटी अध्यापक राजकीय प्राथमिक पाठशाला शक्ति नगर को संगठन सचिव चुना गया। जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई।