- Hindi News
- आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 20 25 पर मामला दर्ज
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 20-25 पर मामला दर्ज
चुनावआचारसंहिता के चलते धारा 144 का उल्लंघन करने पर एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शिकायत पर 20-25 अज्ञात लोगों पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट एवं कैथल तहसीलदार रोशन लाल ने बताया कि चुनाव के कारण प्रशासनिक कार्यालयों में धारा 144 लागू हैं। जिसके चलते 20-25 लोग एक साथ नहीं सकते। 18 सितंबर को सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए 20-25 व्यक्ति पहुंचे। जिन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया है। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।