पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन कॉलेज के स्टूडेंट्स उतरे शहर की सड़कों पर, जगदीशपुरा में जाम लगाया

तीन कॉलेज के स्टूडेंट्स उतरे शहर की सड़कों पर, जगदीशपुरा में जाम लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यव्यापीछात्र हड़ताल के आह्वान पर शहर के तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जहां लंबित मांगों को लेकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन कर रोष जताया, वहीं जगदीशपुरा गांव स्थित सरकारी कॉलेज के बच्चों ने मांगों को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। शहर में प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने एडीसी को प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी के सदस्य सुबह ही आरकेएसडी कॉलेज में पहुंच गए। इस दौरान कॉलेज में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इस पश्चात विद्यार्थी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाट कॉलेज पहुंचे। जाट कॉलेज के विद्यार्थियों को साथ लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

एसएफआई के जिलाध्यक्ष विजय ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार भी पूर्व की हुडा सरकार की तरह छात्र समुदाय के साथ वायदा खिलाफ कर रही है। चुनाव में वोट बटोरने के लिए झूठे वादे करते हैं और सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं जोकि घोर निंदनीय है। पूरे राज्य में छात्रों को अपने अधिकारों से वंचित कर छात्र संघ चुनाव जैसे मौलिक अधिकार पर भी पाबंदी लगा रखी है। ग्रामीण रूटों पर बसों का प्रबंध नहीं है। मनमर्जी से फीसें बढ़ाकर जेबों पर डाका डाला जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष मंजीत ने कहा कि जो ज्ञापन हमने आज जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के नाम सौपा है। उन पर यदि जल्द ही बातचीत नहीं की गई पूरी नहीं की गई तो आगामी समय में और भी बड़ा आंदोलन करने से परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लगातार बेचा जा रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेजों में शिक्षकों गैरशिक्षकों के अनेकों पद खाली पड़े हैं। जिनका प्रत्यक्ष तौर से प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र विरोधी शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 फरवरी को पूरे देश के छात्र एकत्र होकर संसद का घेराव करेंगे। विकास ढुल, आशीष धारीवाल, अंग्रेज सिंह, अमन मोर, उमेद सिंह, सुनील गिल, सुनील कादयान, पंमा बाजवा, विक्रम, शुभम गर्ग, सुनील भी उपस्थित थे।

ये हैं मांगें

कैथलशहर में सिटी बस सर्विस शुरू की जाए और सभी शिक्षण संस्थानों के पास बस का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। कैथल के सभी रूट्स पर सरकारी बसों की व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा बढ़ती गुंडागर्दी पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी शिक्षण संस्थानों के आस-पास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा के विद्यार्थियों ने दोपहर 15 मिनट तक नेशनल हाईवे पर जाम लगाए रखा। विद्यार्थी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी कैथल के अध्यक्ष विजय जिला सचिव गौरव शर्मा ने कहा कि राज्यव्यापी हड़ताल को कुछ शरारती कामयाब नहीं होना देना चाहते थे। इसी कारण आरकेएसडी कॉलेज में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। जो घोर निंदनीय है। एसएफआई के नेताओं संगठन का इससे कोई लेना देना नहीं है।

एडीसी बोले रूट्स की लिस्ट दें, हम देंगे बसों की सुविधा

विद्यार्थीलघु सचिवालय में नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। विद्यार्थियों से ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार पहुंचे। इस पश्चात सीटीएम ने भी विद्यार्थियों से भी ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन विद्यार्थियों ने दोनों को ज्ञापन देने से मना कर दिया। विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए एडीसी जितेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के रोष तो शांत करते हुए कहा कि विद्यार्थी बसों के रूट्स की लिस्ट बनाकर सौंपे। हम बसों की सुविधा दे देंगे।

रोडवेज कर्मचारियों ने भी कैथल डिपो में की नारेबाजी

कर्मचारियोंकी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने कैथल डिपो में प्रदर्शन कर रोष जताया। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से अनदेखा कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है। अगर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

> आरकेएसडी कॉलेज में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की

> छात्र बोले- सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे

एसएफआई के सदस्य एडीसी को ज्ञापन सौंपते हुए।

कैथल | अपनीमांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करत एसएफआई के सदस्य।