- Hindi News
- स्कूली बच्चे भी पीने लगे शराब महिलाएं बाेली बंद करो खुर्दे
स्कूली बच्चे भी पीने लगे शराब महिलाएं बाेली-बंद करो खुर्दे
बाबालदानाकी महिलाएं गांव में खुले छह के करीब खुर्दों के विरोध में लघुसचिवालय में पहुंच गई। सचिवालय में महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। डीसी और एसपी को भी खुर्दों को बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। बाबा लदाना निवासी पोहली देवी, निहाली देवी, राजकली, राजपति देवी, बीरमला देवी, कृष्णा देवी, बरथो देवी, सोनिया जसवंती, केलो देवी, सुमन और कमलेश ने बताया कि गांव में करीब छह खुर्दे खुले हुए हैं।
बाबा लदाना में अवैध खुर्दे हटाने की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण।
बेचने लगे हैं घर का सामान
महिलाओंने कहा कि गांव के कुछ बच्चे शराब के आदी हो चुके हैं। पैसे मिलने पर वे घर में रखे कपड़े और बर्तन भी बेचने लगे हैं। महिलाओं और लड़कियों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रखा है। उन्होंने कहा कि जब वे ठेकेदार के पास शराब के लिए रखे कपड़े और बर्तन लेने के लिए जाती हैं तो ठेकेदार धमकी देता है कि अब तो मर्दों को शराब पीने का आदी बनाया है। इस पश्चात गांव की औरतों को शराब का आदी बनाया जाएगा। जिसके पास आपने शिकायत करनी है तो कर लो।