पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइमरी एजुकेशन को रोचक बनाएंगे एमटी

प्राइमरी एजुकेशन को रोचक बनाएंगे एमटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलोंमें राष्ट्र भाषा को सरल रोचक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। इसके लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पहली दूसरी कक्षा का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए जिले के हर ब्लॉक से 5 टीचर को ट्रेनिंग दी जा रही है।

एमटी (मास्टर ट्रेनर) ट्रेनिंग हासिल करके सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे। पहली दूसरी कक्षा के बच्चों को किस प्रकार पढ़ाया जाए और उनमें पढ़ने की रुचि को किस प्रकार बढ़ाया जाए के बारे में विस्तार से एमटी अध्यापकों को टिप्स देंगे। डाइट के प्रशिक्षकों का मानना है कि अगर पहली दूसरी कक्षा के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही व्याकरण का सही उच्चारण बताया जाए तो जीवनभर व्याकरण की गलती नहीं करते। बच्चे का हिंदी की व्याकरण का अगर उच्चारण सही है तो दूसरी भाषा सीखने में भी आसानी रहती है। अध्यापकों को पहली दूसरे कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के टिप्स बताए जाएंगे। इन टिप्स से जहां बच्चों के लिए हिंदी पढऩा रोचक होगा। वहीं बच्चों को आसान तरीके से व्याकरण के बारे में भी बताया जा सकेगा। बच्चे स्कूल में आने से भी नहीं कतराएंगे।

पहले चरण में 32 एमटी को दे रहे ट्रेनिंग

ट्रेनिंगकार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सुलतान सिंह ने बताया कि एमटी (मास्टर ट्रेनर) को ट्रेनिंग देने के लिए जिले के हर ब्लॉक से 5 टीचर्स को बुलाया गया है। इस प्रकार 32 के करीब एमटी को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दे रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान पहली दूसरी कक्षा की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए रणदीप सिंह सोमप्रकाश ने बताया कि सुनना, लिखना, पढऩा और मनन करके के बच्चों को टिप्स बताए जा रहे हैं। इस ट्रेनिंग के बाद जिले भर के गणित टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।