पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह शादियों की बुकिंग के रेट को लेकर चर्चा की

विवाह-शादियों की बुकिंग के रेट को लेकर चर्चा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीसेवासदन की बैठक सदन के नवनिर्मित भवन गुरुद्वारा नीम साहिब रोड पर रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संस्था के प्रधान प्रदर्शन परूथी ने की। इसमें भवन निर्माण कार्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं तैयार भवन में विवाह-शादियों की बुकिंग के रेट को लेकर चर्चा की गई। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्था की तरफ से खास रियायत दी जाएगी। सदन की तरफ से संस्था की दूरभाष निर्देशिका (टेलीफोन डॉयरेक्ट्री) जारी की गई। इसमें संस्था के सभी आजीवन सदस्यों के नाम और टेलीफोन नंबर अंकित हैं। स्थापना दिवस पर एक बुकलेट(लघु पत्रिका) जारी करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

समाज के कार्यों का होगा आयोजन

संस्थाके प्रधान प्रदर्शन परूथी ने बताया कि पिछले समय से पंजाबी सेवासदन के भवन का निर्माण कार्य जारी है। जुलाई माह से पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित भवन के एक भाग को जनता की सेवा में समर्पित किया जा चुका है। इस नवनिर्मित भवन में बाथरूम और शौचालय सहित 14 कमरों का निर्माण कराया गया है।

पंजाबी वेलफेयर के सदस्य बैठक करते हुए।