पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरल और मुम्बई पहुंचे सेमीफाइनल में

केरल और मुम्बई पहुंचे सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा स्टाइल कबड्डी : लड़कियों में भिवानी तो लड़कों में कैथल रहा विजेता

60वींजूनियरनेशनल बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। हालांकि बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी फटाफट मैच कराए गए। चीफ रेफरी एस ज्योतिष ने बताया कि रविवार को क्वार्टर फाइनल के लड़कों में आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को, केरला ने कर्नाटक, मुम्बई की टीम ने तेलंगाना को मात दी।

इनमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और मुम्बई की टीम ने सेमिफाइल में अपनी जगह बनाई। लड़कियों की टीम में आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु ने दिल्ली, केरला ने मुम्बई कर्नाटक की टीम ने हरियाणा की टीम को हराया। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक ने सेमिफाइनल में स्थान पाया। प्रतियोगिता के आयोजक अशोक गोयल, महासचिव शमशेर सिंह, सुखबीर चहल, घनश्याम शर्मा, बलवान सिंह, संदीप डीपीई, अशोक पहलवान ने सेमिफाइनल में जगह बनाने वाली खिलाड़ियों की टीम को बधाई दी।

हरियाणा की खिलाड़ियों ने दिया सेवाभाव का परिचय

बारिशके समय प्रतियोगिता के आयोजक हरियाणा बॉल बेडमिंटन एसोसिएशन ने तो अपना कर्तव्य निभाया ही, साथ ही हरियाणा टीम के खिलाड़ियों ने भी सेवाभाव का परिचय दिया। दूसरे प्रदेशों से आए खिलाड़ी अन्य गणमान्य बारिश के कारण स्टेज के पीछे बने हॉल में शरण लेने पहुंच गए। ऐसे में वहां भीड़ तो बढ़ ही गई थी, साथ ही ठंड के कारण सबकी कंपकंपी भी छुटी हुई थी। ऐसे में आयोजकों ने चाय का इंतजाम किया। कुछ ही देर में चाय के लिए कप कम पड़ गए। ऐसे में हरियाणा महिला टीम की दो खिलाडिय़ों ने बारिश में ही मैदान पार कर चाय के कप लाने का बीड़ा उठाया। बरसात के बीच कीचड़ भरे मैदान से गुजरकर उन्होंने चाय के कपों का इंतजाम कर मेहमान नवाजी का परिचय दिया।

एक ही हॉल में जमा हुए सैकड़ों खिलाड़ी

अचानकशुरू हुई बरसात के कारण खिलाड़ियों, रेफरियों और अन्य गणमान्य को भागना पड़ा। जल्द और नजदीक ऑप्शन स्टेज के पीछे बना हॉल था, जिस कारण सभी लोग वहीं पहुंच गए। हॉल में खिलाड़ियों समेत करीब 150 लोग एकसाथ मौजूद थे, जिस कारण वहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

बारिश ने स्टेज को भी पूरी तरह भिगो दिया। स्टेज के ऊपर लगे टेंट से पानी इस कदर गिरा कि कुर्सी-मेज, कारपेट आदि सभी को भिगो दिया।

बारिश ने बिगाड़ा खेल

सेवाभाव

बारिश आई और खिलाडिय़ों