- Hindi News
- रेल संबंधी समस्याएं दूर कराने समिति गई दिल्ली
रेल संबंधी समस्याएं दूर कराने समिति गई दिल्ली
कैथल | रेलयात्रीकल्याण समिति की टीम रेल संबंधी समस्याओं को लेकर दिल्ली अधिकारियों से मिलकर शनिवार को वापस लौटी। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि रेल संबंधी समस्याओं को दूर कराने की दिल्ली गए थे। उन्होंने सभी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा और उन्हें दूर करने की मांग की। समस्याओं के हल होने के बाद फायदों के बारे में भी जानकारी दी। नई योजनाओं को लागू करने के लिए समिति ने मांग-पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि समिति ने कुरुक्षेत्र-नरवाना लाइन को विद्युतीकरण किए जाने की मांग की। उकलाना-नरवाना रेललाइन बनाने की मांग की। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का बजट पास हो गया है, टेंडर होना बाकी है। उन्होंने कहा कि समिति कैथल शहर में रेलवे का जाल बिछवाने में लगी हुई है। इससे शहरवासियों को फायदा मिल सके। इस अवसर पर लाजपत राय सिंगला, कपूर चंद गोयल, मदन लाल मित्तल और डाॅ. पवन गर्ग मौजूद थे।