पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार के प्रोजेक्ट चला रही सरकार : बाजीगर

रोजगार के प्रोजेक्ट चला रही सरकार : बाजीगर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारभारतीसंस्था के तत्वाधान में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल भट्ट अधिवक्ता ने की। कार्यक्रम में गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने मुख्यातिथि के रूप तथा अमृत सागर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहकार भारती ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

दिनेश जिंदल ने कहा कि प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति में सहकारिता का महत्व रहा है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रघुनाथ तंवर ने बताया कि युवा किसी प्रकार से सहकारी समितियों को पंजीकृत करवाकर अपने कारोबार को स्थापित कर सकते हैं। विनोद शर्मा ने स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यातिथि विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौत्तम, राजेंद्र सिंह बाखली अमित कौशिक ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर बिजेंद्र बाता, संजय कश्यप, प्रवीण शर्मा, अमित सैनी, राजेश शर्मा, कुलदीप सिंह , सुखदेव भारद्वाज, जयप्रकाश मौजूद थे।

कैथल | जिलाबार एसोसिएशन के हाल में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में मौजूद सदस्य।

खबरें और भी हैं...