पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने 34 मिनट में सुनीं 64 समस्याएं

डीसी ने 34 मिनट में सुनीं 64 समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौरके गांव लाहली में शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए खुला दरबार लगाया गया। इसमें करीब 64 समस्याएं को उपायुक्त शेखर विधार्थी के सामने रखा गया। इन समस्याओं को संबंधित विभागों को सोमवार तक समाधान कराने के लिए आगे बढ़ा दिया गया। किसी भी समस्या का मौके पर समाधान नहीं किया गया। डीसी ने करीब 34 मिनट में 64 समस्याएं सुनीं। खुला दरबार में समस्या सुनने से पहले जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया। ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।