पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लोगन और कविता से समझाया हिंदी का महत्व

स्लोगन और कविता से समझाया हिंदी का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोखरागांव में स्थित मदर इंडिया वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम, रवि ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि रामफूल शास्त्री ने हिंदी भाषा के महत्व के बारें मे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसके उपयोग से हमें एक-दूसरे के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान करने में सहायता मिलती है। हमें हिंदी भाषा को पूर्ण सम्मान महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर बिजेंद्र आचार्य, राजबीर सिंह, रिषी वशिष्ट, संजय, निशा तथा मीनू उपस्थित थे।

हिंदी दिवस पर कविता प्रस्तुत करती छात्रा।