अस्पताल में मरीज पी रहे दूषित पानी
अस्पताल में मरीज पी रहे दूषित पानी
कलानौर|बड़े-बड़े होर्डिंगके जरिए लोगों को पानी की कीमत बातने वाले जनस्वास्थ्य विभाग खुद लापरवाह बना हुआ है। इसका बानगी कस्बे के निगाना मोड़ पर पिछले एक साल से पानी बह रहा है। सड़क के किनारे पानी की लाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सीवर में समा जाता है, लेकिन विभाग ने इस लीकेज ठीक करनेे के लिए गंभीरता नहीं दिखाई है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग जानकर भी अनजान बना है। दरअसल जिस सड़क के नीचे यह लीकेच है वह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है। बिना पीडब्ल्यूडी की अनुमति के सड़क को उखाड़ा नहीं जा सकता। विभाग के अधिकारी कहते रहे है कि उन्होंने सड़क को उखाड़ने की अनुमति लेने के लिए संबंधित विभाग के पास फाइल लगा रखी है। वहां से अनुमति मिलते ही लीकेज को ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन समस्या के समाधान के लिए अनुमति नहीं मिलना विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।