- Hindi News
- खो खो प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला पुरुषों की टीम विजेता
खो-खो प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला पुरुषों की टीम विजेता
खंडके गांव पटवापुर के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय नार्थ स्टेट खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को संपन्न हो गया।
इस प्रतियोगिता में 9 राज्यों की पुरुष तथा महिला टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सेमिफाइनल मैच में हरियाणा की महिला टीम ने उतर प्रदेश को तथा दिल्ली ने पंजाब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को तथा दिल्ली ने चंडीगढ़ को शिकस्त देकर फाइनल खेलने का हक हासिल किया। हरियाणा की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली को एक तरफा़ मुकाबले में एक पारी से मात देकर खिताब जीता।
वहीं पुरुषों की टीम ने दिल्ली को 16-11 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीमों को प्रतियोगिता के संयोजक सचिव सुभाष रूहिल तथा स्कूल की निदेशक यशवंती रूहिल ने ट्रॉफी प्रदान की स्कूल के चेयरमैन सुभाष ने टीमों के कोच, अधिकारियों तथा मेहमान खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया।