आग से नकदी शादी का सामान जला
कलानौर | खंडके गांव सैंपल निवासी सुरेश के मकान में बीती रात आग लग गई, जिससे घर में रखे 20 हजार रुपए की नकदी तथा बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलकर खाक हो गया। सुरेश ने बताया कि रात को अचानक उसके घर में आग लग गई जिसमें बेटी की शादी के लिए खरीदा कूलर, टीवी, संदूक, बेड, कपड़े 20 हजार रुपए की नकदी जल गई। आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया परंतु तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।