कागजों तक सिमटा सफाई अभियान
कलानौर| करीबएक महीने पूर्व स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान के तहत कस्बे की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा करने वाली नगरपालिका के दावों की पोल कस्बे के मुख्य स्थानों पर फैली गंदगी ने खोल दी है। नगरपालिका का सफाई अभियान कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। हैरत की बात यह है कि 19 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कलानौर के दौरे पर रहे है, परंतु नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई के लिए कोई ठोस रणनीति तैयार नहीं की गई है। कस्बे के लगभग हर चौराहे और प्रमुख स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर पालिका की सफाई के प्रति गंभीरता पर सवाल तो खड़े कर रहे हैं। कस्बे के पुराने बस अड्डे तथा बीइओ दफ्तर के सामने फैली गंदगी सफाई व्यवस्था के हालत साफ बयां कर रहे हैं।