वार्ड-एक मूलभूत सुविधाओं से महरूम
कलानौर। कस्बेके वार्ड नंबर एक में समस्याओं की भरमार है। लगभग तीन दशक पहले आबाद हुई रेलवे लाईन पार कॉलोनी में बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिसके कारण इस कालोनी के बाशिंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासी जगदीश, बलवान, नरेश, महाबीर, विक्की, रूपकुमार, सुभाष, प्रवीन आदि ने बताया कि कॉलोनी की सभी गलियां कच्ची और ऊबड़ खाबड़ हालत में है। गलियों में फैला कीचड़ गंदगी कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को ग्रहण लगा रहे है।