जलसा-2014 कार्यक्रम का आयोजन 15 से
दैनिकभास्कर के तत्वावधान में 15 दिसंबर को वेद मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में होने जा रहे इंटर स्कूल डांस कंपटीशन जलसा-2014 की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में कलानौर, निगाना, पटवापुर, बसाना क्षेत्र के राजकीय निजी स्कूल भाग ले रहे हैं, जिनकी ब्वॉयज गर्ल्स ग्रुप की अलग-अलग टीमें भाग ले सकती हैं। स्पर्धा में पहला, दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार रखा गया है।
इस आयोजन को संपन्न करने में वेद मॉडल स्कूल, सिद्वार्थ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जेकेएम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलानौर, संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पटवा पुर, शिवोम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निगाना, विकल्प किड्स प्ले स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बसाना आदि सहयोग कर रहे हैं।