पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13178 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

13178 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौर | राष्ट्रीयकृमि दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों को पेट में कीड़ों की समस्या से निजात दिलाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। कलानौर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. कमला वर्मा ने बताया कि बच्चों में पेट के कीड़ों की अक्सर समस्या रहती है, जिसके कारण बच्चे बीमार रहते हैं और उनका शारीरिक विकास रुक जाता है। पेट में कीड़ों की समस्या अक्सर दूषित पानी पीने, बिना हाथ धोए खाना खाने से होती है। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए साबुन से हाथ धोकर खाना खाना चाहिए तथा पानी को उबालकर पीना चाहिए। डाॅ. कमला वर्मा ने बताया कि कृमि दिवस पर 13178 बच्चों को दवा खिलाई गईं। एस मौके पर एचआई सतीश, नरेंद्र,सरोज, इकबाल, सरिता, निर्मला आदि उपस्थित थे।